Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में हुई शैलपुत्री की पूजा अर्चना

नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में हुई शैलपुत्री की पूजा अर्चना

सैकड़ों की संख्या में माता के भक्तों ने किये कैला देवी
मां वैष्णो देवी धाम पर दर्शन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह से ही मातारानी के जय घोष गलियों में गुजते नजर आये। वही मंगला दर्शन के लिए शहर के साथ ग्रामीणआंचल से भी भक्त माता रानी की दर्शन करने राजराजेश्वरी कैला देवी मन्दिर के साथ शहर से बाहर माता वैष्णो देवी धाम उसायनी मन्दिर पर पहुचे। घर-घर में माता रानी की चैकिंया सजाई गयी। वही जनपद में कई स्थानों पर माता रानी की स्थापना करने के बाद पूजा अर्चना शुरू की गयी।
अश्वनी मास के प्रतिपदा से माता रानी के प्रथम नवरात्रि का आगाज होता है। माता रानी के नवरात्रि के प्रारम्भ होते ही आज तडके से ही माता रानी के भक्त माता के जयकारे लगाते हुए मंगला दर्शन के लिए मन्दिरों की ओर निकल लिये। सुबह चार बजे जैसे ही राज राजेश्वरी कैला देवी के कपाट खुले जय माता की नारे के साथ सैकडों भक्तों ने प्रथम दिन मंगला दर्शन करते हुए नवरात्रि पर्व मनाना शुरू कर दिया। वही शहर से बाहर 10 किलो मीटर दूर उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी धाम मन्दिर पर भी मंगला दर्शन के लिए आस-पास के ग्रामीणां के साथ शहर से भी भक्त दर्शन के लिए पहुच गया। मंगला दर्शन के बाद माता के भक्तों ने अपने -अपने घरों में आकर माता रानी की चैकी की स्थिापित कर पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया। नगर के कई स्थानों पर माता रानी की स्थापना शोभायात्रा निकालते हुए , दरबाज सजाया। वही नौ दिन तक माता की भक्ती पूजा के लिए पांण्डल स्थल में माता रानी की प्रतिमा का स्थापित किया। नवरात्रि में प्रथम देवी घर-घर में माॅ शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी। वही लोगो ने उपवास भी रखा।